April 30, 2026

बैंकों में लावारिस पड़े हैं 78,213 करोड़ रुपये, सरकार लगाएगी कैंप, जानिए कैसे मिलेगा आपका पैसा

देश के बैंकों में ₹78,213 करोड़ की ऐसी रकम पड़ी है जिस पर अभी तक किसी ने दावा नहीं किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों और वित्तीय नियामकों को निर्देश दिया है कि rightful owners को ये रकम वापस मिले। अगर आपको भी संदेह है कि आपके या आपके किसी करीबी का पैसा इनमें शामिल हो सकता है, तो ये जानकारी आपके बेहद काम की है।

 

वित्त मंत्रालय के अनुसार मार्च 2024 तक लावारिस जमा राशि में 26% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इनमें केवल बैंक डिपॉजिट ही नहीं बल्कि शेयर, लाभांश, बीमा और पेंशन से संबंधित फंड्स भी शामिल हैं। ऐसे में सरकार ने निर्णय लिया है कि देशभर के ज़िलों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे जहां लोग अपने दावों की पुष्टि कर सकेंगे।

 

इन कैंप्स को RBI, SEBI, बीमा और पेंशन नियामकों के सहयोग से चलाया जाएगा। इसके साथ ही केवाईसी (KYC) प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाया जाएगा ताकि लोगों को अपने पैसे तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। बैठक में वित्तीय सेवा सचिव, सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति जताई।

 

यदि आपको लगता है कि आपके परिवार का कोई सदस्य इस सूची में हो सकता है, तो इस अभियान के तहत दस्तावेज़ों के साथ कैंप में पहुंच कर जानकारी हासिल कर सकते हैं और उचित प्रक्रिया के बाद पैसे का दावा कर सकते हैं।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!