Bads of Bollywood: आर्यन खान ने 50 कैमियो के साथ बनाया रिकॉर्ड, पिता शाहरुख का 18 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
नेटफ्लिक्स पर आर्यन खान का डेब्यू धमाकेदार रहा। उनकी सीरीज Bads of Bollywood ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि एक अनूठा रिकॉर्ड भी बनाया। इसमें 50 से ज्यादा बड़े सितारों के कैमियो हैं, जिसने शाहरुख खान की ओम शांति ओम का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने हाल ही में इंटरव्यू में माना था कि एक समय उनकी फिल्मों का दौर अच्छा नहीं चल रहा था। हालांकि, पठान और जवान जैसी फिल्मों के बाद उनका करियर फिर से ऊंचाइयों पर लौट आया। इसी बीच अब उनके बेटे आर्यन खान ने OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपनी सीरीज Bads of Bollywood से धमाकेदार एंट्री की है। ये सीरीज न केवल कंटेंट के लिए बल्कि सितारों से भरे कैमियो के लिए भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bads of Bollywood में करीब 50 कैमियो शामिल किए गए हैं। इनमें शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, राजकुमार राव, इमरान हाशमी, सारा अली खान, अरशद वारसी और मशहूर डायरेक्टर एस.एस. राजामौली तक नजर आए हैं। इतने बड़े स्तर पर कैमियो जोड़ना अपने आप में एक अनोखी कोशिश है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
यही नहीं, इस सीरीज के जरिए आर्यन खान ने अपने पिता शाहरुख खान का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2007 में आई शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम में लगभग 30 से 32 बड़े सितारों का कैमियो दिखाया गया था, जिसकी चर्चा आज भी होती है। उस फिल्म में धर्मेंद्र, संजय दत्त, रेखा, मिथुन चक्रवर्ती, उर्मिला मातोंडकर और सलमान खान जैसे कई दिग्गज शामिल थे। लेकिन अब आर्यन की सीरीज ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
Bads of Bollywood के कुल सात एपिसोड्स हैं और इसका निर्देशन खुद आर्यन खान ने किया है। वहीं, सीरीज का निर्माण गौरी खान ने रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। इस प्रोजेक्ट में म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने धुनों का तड़का लगाया है। रिलीज होते ही यह शो दर्शकों के बीच छा गया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि पहले सीजन के खत्म होने के बाद अब इसके दूसरे सीजन की चर्चा भी शुरू हो चुकी है। फैंस अभी से उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर अगले पार्ट को लेकर उत्सुकता जता रहे हैं। दूसरी तरफ, शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान को बड़े पर्दे पर लॉन्च करने की तैयारी में जुटे हैं। खबर है कि किंग नाम की फिल्म में शाहरुख और सुहाना पहली बार साथ नजर आएंगे।
Share this content:
