April 18, 2026

बाबा वेंगा की 2028 और भविष्य की बड़ी भविष्यवाणियां

बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने एक बेहद बड़ी भविष्यवाणी की है, जो महज तीन साल बाद यानी 2028 में सच हो सकती है। उनके अनुसार, 2028 तक दुनिया से भुखमरी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। साथ ही इंसान शुक्र ग्रह पर जाने की तैयारी करेगा और एक नए ऊर्जा स्रोत की खोज पूरी कर लेगा, जो मानव सभ्यता के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। हालांकि, उनकी भविष्यवाणियां कितनी सही निकलेंगी, यह तो समय आने पर ही तय होगा। गौरतलब है कि बाबा वेंगा की कई पिछली भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं, जिनमें कोरोना महामारी का फैलाव, 9/11 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर हमला, प्रिंसेस डायना की मृत्यु और 2004 की विनाशकारी सुनामी जैसी घटनाएं शामिल हैं।

बाबा वेंगा का जन्म 1911 में हुआ था और उनका पूरा नाम वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था। बचपन में एक दुर्घटना के चलते उन्होंने अपनी दोनों आंखों की रोशनी खो दी थी। इसके बाद उन्हें ऐसी रहस्यमयी शक्ति प्राप्त हुई, जिसकी मदद से वे भविष्य देख पाने लगीं। पश्चिमी देशों में उन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। वेंगा का बचपन कठिनाइयों से भरा रहा, लेकिन उनकी आध्यात्मिक यात्रा ने उन्हें विश्व स्तर पर एक प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बना दिया।

बाबा वेंगा ने कई ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जिन्हें उनके अनुयायी आज भी सच मानते हैं। आने वाले समय के लिए उन्होंने कई बड़े घटनाक्रमों की भविष्यवाणी की है। उनके अनुसार, 2025 तक यूरोप अलग-अलग हिस्सों में विभाजित हो जाएगा। 2028 में एक नई ताकत का उदय होगा और पूरी दुनिया में भुखमरी समाप्ति की ओर बढ़ेगी। इसी वर्ष इंसान शुक्र ग्रह पर जाने की कोशिश करेगा। 2033 में जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र का जल स्तर बढ़ने लगेगा, जिससे कई देश डूबने की कगार पर पहुंच जाएंगे। 2043 में यूरोप के अधिकतर हिस्सों पर इस्लामिक धर्म का वर्चस्व हो जाएगा। 2046 में आर्टिफिशियल ह्यूमन बॉडी ऑर्गन का तेजी से निर्माण होगा, जिससे चिकित्सा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। 2066 में अमेरिका एक ऐसा हथियार विकसित कर लेगा, जो वातावरण को नष्ट करने की क्षमता रखेगा।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!