रोहतक: ASI संदीप लाठर की खुदकुशी, IPS वाई पूरन कुमार केस की जांच ने बढ़ाई तनाव

रोहतक से एक बार फिर पुलिस विभाग को झटका लगा है। ASI संदीप कुमार लाठर ने अपने जुलाना स्थित मकान में आत्महत्या कर ली। उनकी मौत से पहले उन्होंने चार पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने दिवंगत IPS वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार और यौन शोषण के आरोप लगाए। संदीप पिछले एक साल से रोहतक में साइबर सेल में तैनात थे और अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, IPS वाई पूरन कुमार की मौत की जांच के लिए बनाई गई छह सदस्यीय कमेटी ने कुछ दिन पहले संदीप से पूछताछ की थी। इस दौरान संदीप को डर था कि कहीं जांच में उनका नाम न आ जाए। उनके चचेरे भाई शीशपाल का कहना है कि संदीप बेहद ईमानदार अधिकारी थे और उनका यह कदम भ्रष्टाचार और मानसिक दबाव के कारण मजबूरी में किया गया। उन्होंने मांग की है कि चंडीगढ़ में IPS वाई पूरन कुमार के समर्थकों पर FIR दर्ज की जाए।

संदीप कुमार को हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 15 अगस्त को सम्मानित भी किया था। उनकी अचानक आत्महत्या ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और वीडियो रिकॉर्डिंग बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब IPS वाई पूरन कुमार और ASI संदीप लाठर से जुड़े मामले की जांच CBI या SIT को सौंपने की मांग बढ़ गई है।

रोहतक एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने कहा कि संदीप बहुत मेहनती और ईमानदार अधिकारी थे। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुला कर जांच जारी है। संदीप की मौत से पुलिस-प्रशासन के सामने दोनों आत्महत्याओं से जुड़ी जटिल स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

परिवार ने फैसला किया है कि संदीप का शव जुलाना में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा, जबकि IPS पूरन कुमार का शव चंडीगढ़ में रखा गया था। इस घटना ने राज्य में पुलिस विभाग और प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है।

Share this content:

About The Author

You may have missed