अलीगढ़: चाची को हुआ भतीजे से प्यार, दो बच्चों संग हुई फरार, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां को अपने ही जेठ के बेटे से प्यार हो गया, जो उम्र में उससे 12 साल छोटा है। महिला मायके जाने के बहाने दो बच्चों को लेकर भतीजे संग फरार हो गई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी 2013 में इटावली के जयराम से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। पति का आरोप है कि करीब तीन साल पहले पत्नी का उसके भतीजे से प्रेम संबंध शुरू हो गया था। 23 मई को महिला अपने साले के साथ मायके गई थी और फिर 29 मई को धनीपुर से भतीजे के साथ फरार हो गई।
पति ने जब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, तो थाना क्षेत्र की सीमा को लेकर उसे इधर-उधर दौड़ाया गया। बाद में उसने बाल कल्याण समिति को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को भगाने में उसके साले और बड़ी बहन ने भी मदद की है।
पति ने कहा कि यदि पत्नी वापस लौटना चाहती है, तो वह उसे माफ करने को तैयार है, लेकिन बच्चों की जिम्मेदारी वह खुद संभालेगा क्योंकि पत्नी की ओर से बेटी के साथ मारपीट की गई है। यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग कह रहे हैं, “ऐसे चाची-भतीजे पर लानत है।”
Share this content:
