April 18, 2026

इधर गुरु ने छोड़ा चेले अजय देवगन का हाथ, उधर धमाल 4 पर सबसे बड़ी खबर आ गई!

अजय देवगन के पास पहले से ही कई बड़ी फिल्मों का शानदार कलेक्शन है, लेकिन उनके फैंस को उम्मीद थी कि रोहित शेट्टी के ‘कॉप यूनिवर्स’ में एक बार फिर ‘सिंघम’ के साथ कुछ बड़ा देखने को मिलेगा। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस वक्त अजय देवगन अपनी नई फिल्म ‘रेंजर’ पर काम कर रहे हैं, लेकिन इस बीच उनके फैंस के लिए एक जबरदस्त खबर आई है। ‘धमाल 4’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

अजय देवगन के लिए पिछला साल खास नहीं रहा। उन्होंने एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में कीं, लेकिन वो उतनी कामयाब नहीं हो पाईं जितनी उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, 1 मई को उनकी फिल्म ‘RAID 2’ रिलीज हो रही है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिलहाल वह अपनी दूसरी फिल्मों की शूटिंग भी जल्दी खत्म करने में व्यस्त हैं। इस वक्त वह अपनी फिल्म ‘रेंजर’ की शूटिंग कर रहे हैं, जो फिलहाल ऊटी में चल रही है। इसके साथ ही जल्द ही लोकेशन और जॉनर दोनों बदलने वाले हैं। इस बीच ‘धमाल 4’ को लेकर एक धांसू अपडेट सामने आई है।

हाल ही में मिड डे पर एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई, जिसमें बताया गया कि डायरेक्टर इंद्र कुमार बहुत जल्द ‘धमाल 4’ का फाइनल शेड्यूल शुरू करने वाले हैं। यह शेड्यूल मुंबई में 15 मई से शुरू होगा, जिसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी एक साथ होंगे। ये चारों मिलकर फिल्म के एडवेंचर से भरपूर क्लाइमैक्स को शूट करेंगे।

‘धमाल 4’ का क्लाइमैक्स कैसा होगा? नई रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धमाल 4’ के फाइनल शेड्यूल की शुरुआत से पहले सेट तैयार किया जा रहा है। यह सीक्वेंस जंगल के बैकड्रॉप में शूट किया जाएगा, जिसमें क्लाइमैक्स और कुछ फाइट सीन्स पर फोकस किया जाएगा। इसमें कार का पीछा करने और एक दूसरे फाइट सीक्वेंस का भी समावेश होगा। इसके अलावा, पहाड़ी इलाकों और जंगलों को दिखाने के लिए एक विशाल सेट तैयार किया जा रहा है। ‘धमाल’ के हल्के-फुल्के ट्रीटमेंट को ध्यान में रखते हुए, इस बार एक्शन सीक्वेंस में कॉमिक टच और फिजिकल कॉमेडी का भी पहलू दिखेगा।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!