आगरा: शराब के नशे में महिला ने पुलिस चौकी के बाहर मचाया हंगामा, बदन पर नहीं था एक भी कपड़ा
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ताजगंज थाने की विभग नगर चौकी पर गुरुवार रात एक महिला केवल चादर लपेटकर पहुंची और वहां पहुंचते ही चादर भी उतारकर फेंक दी। महिला नशे में धुत थी और इस दौरान पुलिसकर्मी घबरा गए। पुलिस ने तुरंत चौकी से दूसरी चादर लाकर उसे ढका और फिर दो युवतियों की मदद से चौकी के अंदर बैठाया।
जानकारी के मुताबिक महिला की उम्र करीब 30 साल है और वह हाल ही में चौकी के पास किराए पर रहने आई थी। उसके पति की उम्र करीब 55 साल है और वह मजदूरी करता है। महिला को शराब की लत है और इसी वजह से पति से झगड़ा हुआ था। गुस्से में वह अपनी बच्ची को साथ लेकर चौकी पहुंच गई और वहां हंगामा करने लगी। पति भी थोड़ी देर बाद चौकी पहुंचा और दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए।
महिला ने पहले पति पर मारपीट का आरोप लगाया, लेकिन पति ने बताया कि हंगामा वही करती है। बाद में पति उसके कपड़े लेकर आया और चौकी की लाइट बंद कर महिला को कपड़े पहनाए गए। हालांकि इसके बाद भी महिला गुस्से में एक दारोगा से उलझ पड़ी और पुलिस पर पैसों की मांग करने का आरोप लगाया। काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला को शांत कराया गया और वह अपने पति के साथ घर चली गई।
Share this content:
