April 21, 2026

आगरा: नकली दवा कारोबार का भंडाफोड़, एक करोड़ की रिश्वत देने की कोशिश करते पकड़ा गया व्यापारी

उत्तर प्रदेश के आगरा में एसटीएफ और ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दवाओं के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। इस दौरान हेमा मेडिको के मालिक हिमांशु अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया, जो छापेमारी रोकने के लिए अधिकारियों को एक करोड़ रुपये रिश्वत देने की कोशिश कर रहा था। टीम ने उसकी दुकान और गोदाम से 2.50 करोड़ रुपये से अधिक की नकली दवाएं जब्त की हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी शुक्रवार को शुरू हुई थी और इस दौरान Glenmark, Zydus, Sun Pharma और Sanofi जैसी बड़ी कंपनियों की दवाएं नकली रूप में पाई गईं। अकेले 1 करोड़ रुपये की दवाएं पहले ही बरामद हो चुकी थीं। जांच में यह भी सामने आया कि यह रैकेट सिर्फ आगरा तक सीमित नहीं था बल्कि देश के 11 राज्यों में फैला हुआ था। चेन्नई से लेकर लखनऊ तक इसका नेटवर्क काम कर रहा था।

छापेमारी के दौरान Allegra 120mg की करीब 2.97 लाख टैबलेट भी जब्त की गईं और 14 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जब्त की गई नकदी की गिनती के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। फिलहाल हिमांशु अग्रवाल एसटीएफ की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं बंसल मेडिकल स्टोर पर भी छापेमारी जारी है, जिससे इस नेटवर्क के और सदस्यों का खुलासा होने की संभावना है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!