अभिषेक शर्मा बने भारत के नंबर 1, IPL में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
अभिषेक शर्मा ने IPL में नया इतिहास रचते हुए भारत में नंबर 1 स्थान हासिल किया है और दुनिया में उनका तीसरा स्थान है। उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए भारत में सर्वाधिक स्कोर के मामले में पहला स्थान प्राप्त किया। अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रन की शानदार पारी खेली, जो IPL में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर के रूप में दर्ज हुआ है।
अभिषेक ने 55 गेंदों पर 141 रन बनाए और इस दौरान 256.36 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 10 छक्के और 14 चौके लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था, जिन्होंने IPL 2020 में RCB के खिलाफ 132 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा की यह पारी IPL में ओवरऑल तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उनसे पहले दो विदेशी बल्लेबाजों का नाम आता है— क्रिस गेल, जिन्होंने 2013 में बेंगलुरु में 175 रन बनाए, और ब्रेंडन मैक्कुलम, जिन्होंने 2008 में 158* रन की पारी खेली थी।
अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 40 गेंदों पर शतक पूरा किया, जो IPL में छठा सबसे तेज शतक है। हालांकि, सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 30 गेंदों में शतक जमाया था। अभिषेक शर्मा के इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें IPL के रन चेज में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बना दिया है।
Share this content:
