राष्ट्रीय मिति श्रावण 03, शक संवत 1947, श्रावण शुक्ल, प्रतिपदा, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 10, मुहर्रम 29, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 11 बजकर 24 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ।

 

पुष्य नक्षत्र सायं 04 बजकर 01 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग प्रातः 07 बजकर 28 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। किस्तुघ्न करण मध्याह्न 12 बजकर 03 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

 

आज के व्रत त्योहार श्रावण शुक्ल पक्ष प्रारंभ, मेला छिन्नमस्तिका (चिंतपूर्णी) हि.प्र. शुरू।

 

सूर्योदय का समय 25 जुलाई 2025 : सुबह में 5 बजकर 38 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 25 जुलाई 2025 : शाम में 7 बजकर 16 मिनट पर ।

 

आज का शुभ मुहूर्त 25 जुलाई 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक।

 

आज का अशुभ मुहूर्त 25 जुलाई 2025 :

सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 20 मिनट से 9 बजकर 3 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 22 मिनट से 9 बजकर 17 मिनट तक।

आज का उपाय : आज माता लक्ष्मी की पूजा करें गुलाब के फूल अर्पित करें।

Share this content:

About The Author

You may have missed