राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 30, शक संवत 1947, अश्विन, कृष्ण, अमावस्या, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 06, रवि उल्लावल 28, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। अमावस्या तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 05 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

 

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 32 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग सायंकाल 07 बजकर 53 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। चतुष्पाद करण 12 बजकर 45 मिनट तक तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 58 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

 

आज के व्रत त्योहार – सर्वपितृ अमावस्या, अज्ञात तिथि वालों व भूले बिसरों का श्राद्ध, पितृ विसर्जन।

 

सूर्योदय का समय 21 सितंबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 8 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 21 सितंबर 2025 : शाम में 6 बजकर 20 मिनट तक।

 

आज का शुभ मुहूर्त 21 सितंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 34 मिनट से सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात में 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 43 मिनट तक।

 

आज का अशुभ मुहूर्त 21 सितंबर 2025 :

शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 9 बजकर 12 मिनट से 10 मिनट से 43 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक।

 

आज का उपाय : पीपल के पेड़ के नीचे चार मुख वाला दीया जलाएं और हाथ जोड़कर पीपल की सात बार परिक्रमा करें।

Share this content:

About The Author

You may have missed