April 18, 2026

दिल्ली: चाय से पहले पानी पीने पर क्या सच में नहीं होती एसिडिटी? एक्सपर्ट्स की राय

खाली पेट चाय पीने की आदत बहुत से लोगों को होती है, लेकिन यह पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर डाल सकती है। चाय में मौजूद कैफीन और टेनिन जैसे तत्व एसिडिटी को बढ़ाते हैं, जिसकी वजह से पेट में जलन और भारीपन की समस्या हो सकती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि सुबह चाय पीने से पहले एक गिलास सादा पानी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। पानी पेट में मौजूद एसिड को पतला कर देता है और चाय का असर कुछ हद तक कम हो जाता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि पानी पीने से चाय के कारण होने वाली जलन या एसिडिटी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हालांकि, यह कहना सही नहीं होगा कि इससे एसिडिटी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। जिन लोगों को अक्सर यह समस्या होती है, उनके लिए यह तरीका राहत देने वाला जरूर हो सकता है।

इसके अलावा चाय से पहले हल्का नाश्ता करना, फल खाना या गुनगुना पानी पीना भी बेहतर विकल्प माना जाता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जिन्हें एसिडिटी की शिकायत ज्यादा रहती है, वे दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी, ब्लैक टी या हर्बल टी को अपनाएं। साथ ही चाय बनाते समय दूध को सीधे उबालने की बजाय ब्लैक टी में गर्म दूध मिलाकर पीना ज्यादा लाभकारी होता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ पानी पीना काफी नहीं है। अगर रोजाना तैलीय, मसालेदार और जंक फूड खाया जाए या कैफीन का ज्यादा सेवन हो, तो एसिडिटी की समस्या बनी रह सकती है। इसलिए जरूरी है कि खान-पान संतुलित रखा जाए और एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाई जाए, ताकि पेट संबंधी परेशानियों से बचा जा सके।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!