हसीन जहां का धमकी भरा वीडियो, मोहम्मद शमी के फैंस भड़क उठे
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका लहजा धमकी भरा नजर आया। वीडियो में हसीन जहां कहती हैं कि उन्हें ऐसी-वैसी लड़की मत समझो। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी और शमी के फैंस भड़क उठे।
वीडियो में हसीन जहां ने अपने लहजे और शब्दों से साफ इशारा किया कि वे किसी विशेष मामले की ओर ध्यान दिला रही हैं, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि “ना बोलो तो कुछ ना बोलो, और जब बोलो तो सामने वाला मीडियो को खरीदकर अपनी ओर से बोलने को कहता है।”
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर शमी के फैंस ने हसीन जहां की आलोचना की। किसी ने कमेंट किया कि गलती से उन्होंने अपने घर में ही आग लगा दी, तो किसी ने कहा कि उन्होंने शमी की जिंदगी में आग लगा दी। कुछ ने उन्हें आलोचना करते हुए “आंटी जी” तक कह दिया।
हसीन जहां को हर महीने मोहम्मद शमी से 4 लाख रुपये मिलते हैं। इसमें ढाई लाख रुपये उनकी बेटी के लिए और डेढ़ लाख रुपये खुद हसीन जहां के लिए तय किए गए हैं। हालांकि, हसीन जहां ने महंगाई को देखते हुए मिलने वाली राशि को कम बताया था और 10 लाख रुपये की मांग की थी।
हसीन जहां का यह धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस और क्रिकेट प्रेमी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और वीडियो को लेकर मतभेद सामने आ रहे हैं।
Share this content:
