April 30, 2026

रवि शास्त्री का खुलासा: जसप्रीत बुमराह को फेस करने से करते हैं नफरत, विराट को बताया सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में क्रिकेट से जुड़े कई अहम राज खोले। उन्होंने मौजूदा दौर के उस गेंदबाज का नाम बताया जिससे वह पिच पर आमना-सामना करने से कतराते, और वो हैं – जसप्रीत बुमराह। शास्त्री ने कहा, “अगर आज मैं बल्लेबाज होता, तो बुमराह को फेस करने से नफरत करता।”

बुमराह फिलहाल इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की ओर से खेल रहे हैं, जबकि शास्त्री वहां बतौर कमेंटेटर मौजूद हैं। उनका यह बयान ‘Stick to Cricket’ प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए वीडियो में आया, जिसे शास्त्री ने खुद भी रिपोस्ट किया।

इस इंटरव्यू में उनसे यह भी पूछा गया कि मौजूदा दौर का सबसे प्रभावशाली बल्लेबाज कौन है? शास्त्री ने बिना झिझक विराट कोहली का नाम लिया। उन्होंने कहा, “विराट सिर्फ बेस्ट प्लेयर नहीं हैं, बल्कि पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा प्रभावशाली खिलाड़ी भी रहे हैं।”

शास्त्री ने अपनी कमेंट्री करियर से जुड़ी एक अहम सीख का भी ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्हें यह सलाह महान कमेंटेटर रिची बेनो से मिली थी, जिन्होंने कहा था – “तुम्हें पैसे इस बात के लिए नहीं मिलते कि कितना बोलते हो, बल्कि इस बात के लिए कि क्या बोलते हो।”

यह इंटरव्यू एक बार फिर साबित करता है कि रवि शास्त्री अपनी बेबाक राय और क्रिकेट की गहराई से समझ के लिए जाने जाते हैं – और जब वो किसी खिलाड़ी की तारीफ करते हैं, तो उसमें वज़न होता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!