April 30, 2026

आधी रात में अमिताभ बच्चन की देशभक्ति पर बवाल, यूज़र्स बोले – “सोकर उठ गए क्या?”

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों से ज्यादा इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। देर रात किए गए उनके ट्वीट्स कई बार ट्रोलिंग का कारण बनते हैं। ऐसा ही एक वाकया फिर सामने आया जब बिग बी ने रात के साढ़े दो बजे देशभक्ति से भरा ट्वीट किया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके अंदाज़ को लेकर तंज कस दिए।

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रात 2:42 बजे एक ट्वीट किया –
“वो समा चला गया, जब देश दब के बोलता था! अब देश का दबदबा, दूसरों को दाब देता है!”

इस ट्वीट को पढ़ते ही यूज़र्स ने कमेंट सेक्शन में सवालों की बौछार कर दी। किसी ने पूछा “सोकर उठ गए क्या?”, तो किसी ने लिखा “बाबा को नींद नहीं आ रही, देशभक्ति जाग गई!” कुछ यूजर्स ने इसे एक तरह की ‘रात की कविता’ कहा तो कुछ ने इसे ‘अंधराष्ट्रवाद की डोज़’ बता दिया।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने रात के समय ऐसा कोई ट्वीट किया हो। पिछले कुछ महीनों से वह आधी रात के बाद अपने विचार और कविताएं पोस्ट करते आ रहे हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार बन जाती हैं।

हालांकि उनके फैंस का एक वर्ग ऐसे ट्वीट्स को ‘सोचने पर मजबूर करने वाला’ और ‘जागरूकता फैलाने वाला’ भी मानता है। लेकिन इस बार का मामला सोशल मीडिया पर हंसी और व्यंग्य दोनों का कारण बन गया है।

फिलहाल, बिग बी ने इस ट्रोलिंग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!