संसद में McDonald’s को बंद करने की मांग! जानिए कितने लाख करोड़ का है इसका कारोबार
संसद के मॉनसून सत्र में उस समय हलचल मच गई जब कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता की आलोचना करते हुए कहा कि अगर ट्रंप चुप नहीं होते, तो भारत में McDonald’s को बंद कर दिया जाए। यह बयान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान आया और सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया, जिसके बाद McDonald’s का नाम हर तरफ चर्चा में आ गया।
दीपेंद्र हुड्डा ने पाकिस्तान को लेकर ट्रंप की टिप्पणी पर नाराज़गी जताते हुए संसद में कहा – “डोनाल्ड को चुप कराओ या फिर हिंदुस्तान में मैकडॉनल्ड्स को बंद कराओ।” उनका यह बयान अमेरिका की कंपनियों पर अप्रत्यक्ष दबाव की रणनीति माना जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज़ हो गईं और मैकडॉनल्ड्स को लेकर कई सवाल उठने लगे।
McDonald’s दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेन में से एक है। इसकी शुरुआत साल 1940 में अमेरिका में हुई थी। वर्तमान में इसके आउटलेट्स करीब 71 देशों में फैले हुए हैं। कंपनी की मार्केट वैल्यू करीब 213.42 बिलियन डॉलर यानी लगभग 18 लाख करोड़ रुपये है। यह इसे दुनिया की सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में से एक बनाता है।
बयान के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या भारत सरकार McDonald’s को बंद कर सकती है? हालांकि, अब तक केंद्र सरकार की ओर से ऐसा कोई भी संकेत या आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन इतनी बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी को लेकर राजनीतिक चर्चा शुरू हो जाना अपने आप में एक अहम संकेत माना जा रहा है।
McDonald’s के मौजूदा CEO और चेयरमैन क्रिस्टोफर जॉन केम्पजिंस्की हैं। यह कंपनी फास्ट फूड इंडस्ट्री में अग्रणी मानी जाती है और भारत जैसे बड़े उपभोक्ता बाजार में इसकी मजबूत मौजूदगी है। McDonald’s ना केवल करोड़ों ग्राहकों की पसंद बना हुआ है, बल्कि हजारों लोगों को रोज़गार भी देता है, जिससे यह देश की अर्थव्यवस्था में भी योगदान करता है।
फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि संसद में दिया गया यह बयान किसी नीतिगत असर की दिशा में जाता है या केवल एक राजनीतिक प्रतिक्रिया बनकर रह जाता है।
Share this content:
