April 30, 2026

Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमत में फिर गिरावट, चांदी में स्थिरता, जानिए ताज़ा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। आज लगातार पांचवें दिन सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 110 रुपये सस्ता होकर 99,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 91,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी इसी तरह का ट्रेंड देखा गया है। मुंबई और लखनऊ में भी सोना 110 रुपये की गिरावट के साथ 99,970 रुपये पर आ गया है, जबकि चेन्नई में यह 99,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। गुड रिटर्न्स के डेटा के मुताबिक, यह गिरावट घरेलू और वैश्विक बाजारों की चाल का असर है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को 99.9% फ्योर सोना 500 रुपये की गिरावट के साथ 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि शनिवार को यह 600 रुपये गिरकर 98,520 रुपये पर पहुंचा था। 99.5% फ्योर गोल्ड की कीमत में भी 500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 97,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

चांदी की बात करें तो फिलहाल रेट में स्थिरता बनी हुई है, हालांकि सोमवार को चांदी 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई थी। शनिवार को इसकी कीमत 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं, वैश्विक बाजार में सोना 3,337.95 डॉलर प्रति औंस और चांदी 38.17 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर 5 अगस्त 2025 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट में 204 रुपये की तेजी देखी गई और यह 97,749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, 5 सितंबर 2025 को एक्सपायर होने वाली चांदी की कीमत में भी 207 रुपये की तेजी आई है और यह 1,13,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

इस तरह, जहां स्पॉट मार्केट में सोना और चांदी सस्ते हो रहे हैं, वहीं फ्यूचर मार्केट में वैश्विक तनाव के चलते इनमें हल्की तेजी देखी जा रही है। निवेशकों के लिए यह समय खरीदारी या निवेश के लिहाज से अहम हो सकता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!