April 30, 2026

कानपुर में नई नवेली दुल्हन राखी के बहाने मायके आई, फिर बॉयफ्रेंड संग फरार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिल्हौर इलाके में एक नई नवेली दुल्हन के अचानक गायब हो जाने से हड़कंप मच गया। ससुराल से वह यह कहकर मायके आई थी कि रक्षाबंधन के पर्व पर भाई को राखी बांधना है, लेकिन परिवार को यह अंदाज़ा नहीं था कि वह कुछ और ही योजना बनाकर आई है। मायके पहुंचते ही युवती अपने पुराने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज करवाई है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि जिस युवक पर शक है, वह उसी मोहल्ले की डाकखाना गली में रहता है और पहले से उनकी बेटी के पीछे पड़ा था। लड़की के पिता ने दावा किया कि वह युवक बार-बार बेटी से शादी का दबाव बना रहा था और धमकियां दे रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि शादी से पहले वह युवक अक्सर बेटी को परेशान करता था, जिसकी शिकायत उसने घर पर भी की थी। शादी के बाद परिजन बेटी को ससुराल भेज चुके थे, लेकिन राखी का बहाना बनाकर वह घर लौटी और फिर मौका मिलते ही प्रेमी संग चली गई।

मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और युवक व युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि दोनों के बीच शादी से पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन लड़की के घर वाले इस रिश्ते से नाराज थे, इसी कारण उसकी शादी कहीं और कर दी गई थी। घटना के बाद से युवती के ससुरालवालों को जानकारी देने में भी परिवार हिचकिचा रहा है, उन्हें डर है कि कहीं इस घटना से बेटी का बसता घर उजड़ न जाए।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!