समस्तीपुर में अवैध संबंध बना कत्ल की वजह, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
बिहार के समस्तीपुर जिले में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लगूनियां रघुकंठ क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने दो बच्चों और पति के रहते हुए गैर मर्द से अवैध संबंध बनाए और जब पति ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया, तो महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसका कत्ल कर डाला। पुलिस ने हत्या के इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक सोनू कुमार पेशे से ऑटो चालक था और रोज़ मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार की जरूरतें पूरी करता था। उसकी शादी छह साल पहले स्मिता नामक महिला से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। स्मिता ने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए एक शिक्षक हरिओम कुमार को घर बुलाना शुरू किया, लेकिन कुछ ही समय में दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। दोनों बच्चों को बाहर खेलने भेज देते थे और संबंध बनाते थे। सोनू को इस रिश्ते की भनक तक नहीं थी, लेकिन एक दिन उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। तभी से घर में कलह शुरू हो गई थी।
टुनटुन झा, जो सोनू के पिता हैं, ने बताया कि शुक्रवार की रात सोनू ऑटो चलाकर लगभग 12 बजे घर लौटा था। इसके बाद शनिवार सुबह उसका शव मिला। परिजनों को शक था कि हत्या में उसकी पत्नी का ही हाथ है, इसलिए उन्होंने थाना में एफआईआर दर्ज करवाई। पूछताछ के दौरान पुलिस ने जब सख्ती से सवाल किए, तो स्मिता और हरिओम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मामले की जांच में यह भी सामने आया कि पति-पत्नी के बीच पहले भी झगड़े होते रहे थे और पंचायत स्तर पर समझौता कराने की कोशिशें हो चुकी थीं। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
Share this content:
