April 30, 2026

Elon Musk की नई तकनीकी क्रांति: Tesla जल्द लॉन्च करेगी ड्राइवरलेस Robotaxi, बदल सकता है परिवहन का भविष्य

Tesla एक बार फिर तकनीक की दुनिया में हलचल मचाने को तैयार है। कंपनी के सीईओ एलन मस्क अब ड्राइवरलेस टैक्सी सेवा यानी “Robotaxi” लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जो ट्रांसपोर्ट के पूरे सिस्टम को एक नई दिशा दे सकती है। Tesla की योजना है कि सबसे पहले यह सर्विस अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में शुरू की जाए। यह टैक्सी पूरी तरह ऑटोनॉमस यानी बिना किसी ड्राइवर के चलेगी और यात्री को मंज़िल तक पहुंचाएगी।

 

Robotaxi सेवा की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी इंसानी हस्तक्षेप की जरूरत नहीं होगी। कार खुद-ब-खुद रास्ता पहचानेगी, मोड़ लेगी और यात्री को गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएगी। यह सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और Tesla के एडवांस्ड ऑटोपायलट टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। शुरुआत में यह सेवा Marin County, San Francisco, East Bay और South Bay (San Jose तक) के इलाकों में चल सकती है।

 

हालांकि, अभी Tesla ने आधिकारिक रूप से इस सेवा की लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी कुछ चुनिंदा Tesla कार मालिकों को इस नई सेवा का प्री-एक्सपीरियंस देने के लिए विशेष निमंत्रण भेज सकती है। इससे पहले Tesla ने टेक्सास के ऑस्टिन शहर में छोटे स्तर पर एक ट्रायल किया था, जिसमें सीमित परिस्थिति में रोबोटैक्सी को चलाया गया था।

 

इस योजना को हकीकत में बदलने के लिए Tesla को California DMV (Department of Motor Vehicles) और CPUC (California Public Utilities Commission) से कई कानूनी मंजूरी लेनी होगी। DMV के अनुसार, Tesla ने अब तक सभी जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, इसलिए सार्वजनिक सेवा शुरू करने से पहले कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

 

अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है और Tesla को सभी परमिट मिल जाते हैं, तो आने वाले समय में San Francisco की सड़कों पर ड्राइवरलेस रोबोटैक्सी दौड़ती नजर आएगी। यह सेवा भविष्य की परिवहन प्रणाली का एक बड़ा कदम साबित हो सकती है, जो ट्रैफिक से लेकर रोड सेफ्टी तक कई मुद्दों को हल करने में मदद करेगी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!