April 18, 2026

प्रतापगढ़ में ₹50,000 का इनामी बदमाश गुफरान उर्फ छंगू एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

उत्तर प्रदेश एसटीएफ को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रयागराज फील्ड यूनिट ने प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र में दबिश देकर ₹50,000 के इनामी बदमाश गुफरान उर्फ छंगू को गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में 11 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 

गुफरान पर मारपीट, धमकी और शांति भंग जैसे कई गंभीर आरोप हैं। 17 जून को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति से मारपीट की थी, जिसके बाद उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था। एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि वह कलियना नहर पुलिया के पास छिपा है। टीम ने 30 जून को सुबह करीब 11:40 बजे उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!