ग्राम विकास कार्यों में अड़ंगा: कंसलटिंग इंजीनियर पर कमीशनखोरी का आरोप

नवाबगंज, बरेली – विकास खंड कार्यालय में तैनात एक कंसलटिंग इंजीनियर पर ग्राम प्रधानों से 5 से 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगा है। प्रधानों का कहना है कि इंजीनियर द्वारा कमीशन न मिलने पर स्टीमेट और माप पुस्तिका (एमबी) बनाने से मना कर दिया जाता है, जिससे गांवों के विकास कार्य अधर में लटक जाते हैं।

इस मामले से नाराज़ होकर ग्राम प्रधानों — गोमती देवी, विजय कुमार, सूरजा देवी, धर्मेन्द्र कुमार, पूजा, कृष्णपाल, तारावती और कुसुमा देवी — ने बीडीओ को लिखित शिकायत सौंपी है और इंजीनियर का तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की है।

ग्राम प्रधानों के मुताबिक, संबंधित इंजीनियर संजय गंगवार का कहना है कि पूरे ब्लॉक में केवल वही स्टीमेट और एमबी तैयार करते हैं, जिससे वह इन प्रक्रियाओं को लंबे समय तक लटका देते हैं।

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए बीडीओ महेशचन्द्र शाक्य ने कहा, “मुझे ब्लॉक प्रमुख द्वारा इस मामले की जानकारी दी गई है, जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।”

वहीं, संजय गंगवार ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ रचा गया एक राजनीतिक षड्यंत्र है और एक नेता द्वारा ग्राम प्रधानों को भड़काकर यह मामला खड़ा किया गया है।

Share this content:

About The Author

You may have missed