May 6, 2026

शादी के इरादे से गर्लफ्रेंड को गोवा लाया युवक, जंगल में गला रेतकर की हत्या

दक्षिण गोवा के प्रताप नगर इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय संजय केविन एम अपनी गर्लफ्रेंड रोशनी को शादी करने के इरादे से बेंगलुरु से गोवा लेकर आया था। लेकिन आपसी विवाद के चलते उसने रोशनी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया।

सोमवार शाम पुलिस को रोशनी का शव प्रताप नगर के जंगल में मिला। प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंधों के तनाव को हत्या की वजह बताया गया है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी संजय को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की असल वजह जानने के लिए आगे की जांच जारी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!