May 6, 2026

राजस्थान की ‘अजब प्रेम कहानी’: एक महिला, तीन प्रेमी, और एक खौफनाक मर्डर – बेटे की गवाही से खुला राज़

राजस्थान के अलवर जिले से एक चौंकाने वाला मर्डर केस सामने आया है, जिसमें प्यार, धोखा, शादी और कत्ल का खौफनाक खेल खेला गया। महिला अनीता राज ने पहले अपने पति इंद्रमोहन से शादी की, फिर दो अन्य पुरुषों से प्रेम संबंध बनाए। इनमें से एक प्रेमी वीरू जाटव की हत्या उसने अपने तीसरे प्रेमी काशी प्रजापत के साथ मिलकर करवा दी – और राज़ खोला उनके बेटे ने।

7 जून की रात खेरली इलाके में हुई इस हत्या की परतें तब खुलीं जब 9 साल के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने जानबूझकर घर का गेट खुला छोड़ा और चार लोग अंदर आए, जिन्होंने उसके पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। उनमें से एक काशी प्रजापत था, जो अनीता का तीसरा प्रेमी है।

जांच में सामने आया कि अनीता ने पहले वीरू के साथ लिव-इन में रहते हुए एक बच्चा पैदा किया, फिर काशी से प्रेम कर बैठी। जब वीरू रास्ते में रोड़ा बनने लगा तो काशी और अनीता ने उसे रास्ते से हटाने की सुपारी दी और हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस घटना ने चार परिवारों को तबाह कर दिया — इंद्रमोहन की दूसरी पत्नी, वीरू की पहली पत्नी और बच्चे, काशी की पत्नी और बेटा, और मासूम विशाल जो अनीता व वीरू का बेटा है। सबके भविष्य पर अब अंधकार छा गया है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!