फूड डिलीवरी में मची हलचल: Rapido ने दी Zomato-Swiggy को बड़ी चुनौती
भारत के फूड डिलीवरी सेक्टर में एक नया मोड़ आ गया है, जहां Rapido ने अपने नए प्लेटफॉर्म ‘Rapido Ownly’ के जरिए सीधे तौर पर Zomato और Swiggy को चुनौती दी है। Rapido ने बिना डिलीवरी चार्ज और पैकेजिंग फीस वाला ऐसा मॉडल पेश किया है, जिसमें ग्राहक को वही कीमत चुकानी होगी जो रेस्तरां में तय है। इससे ग्राहकों और रेस्तरां दोनों को राहत मिलेगी।
Rapido के पास पहले से ही 40 लाख राइडर्स का एक मजबूत नेटवर्क है, जो उसे टियर 2 और टियर 3 शहरों में तेज़ी से विस्तार करने में मदद देगा। यह कंपनी लागत-संवेदनशील बाजारों में सस्ते और सुविधाजनक विकल्प देने की योजना पर काम कर रही है।
दूसरी ओर, Zomato और Swiggy के पास लंबा अनुभव, ब्रांड वैल्यू और ग्राहक भरोसा है। इन प्लेटफॉर्म्स पर बेहतर पेमेंट सिस्टम, रिव्यू फीचर्स, लाइव ट्रैकिंग और आकर्षक डिस्काउंट जैसे सुविधाएं हैं जो यूज़र एक्सपीरियंस को मजबूत बनाते हैं।
हालांकि, इन दोनों दिग्गज कंपनियों को लंबे समय से हाई कमिशन और डिलीवरी चार्ज के लिए आलोचना झेलनी पड़ी है। रेस्तरां मालिकों को इनसे नाराजगी है क्योंकि उन्हें 20-30% तक का हिस्सा छोड़ना पड़ता है।
अब सवाल ये है कि क्या Rapido की नो-फीस रणनीति वाकई टिकाऊ साबित होगी? अगर कंपनी अपने वादों पर खरी उतरती है और सेवा की गुणवत्ता बनाए रखती है, तो 40 लाख करोड़ रुपये के इस फूड डिलीवरी बाजार में वह Zomato और Swiggy को कड़ी टक्कर दे सकती है। दूसरी तरफ, Zomato और Swiggy को अब अपने प्राइसिंग मॉडल पर फिर से विचार करना होगा।
Share this content:
