May 3, 2026

जहां जाता है, जीत दिलाता है: 57 साल के एंडी फ्लावर ने RCB को बनाया चैंपियन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में पहली बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया और इस ऐतिहासिक जीत के पीछे अहम किरदार रहा 57 साल के कोच एंडी फ्लावर का। पिछले साल यानी 2024 में आरसीबी से जुड़े इस दिग्गज कोच ने टीम को एक नई दिशा दी और आखिरकार 18 साल बाद चैंपियन बनने का सपना साकार किया।

 

फ्लावर ने 2024 में जब RCB की कमान संभाली, तब टीम प्लेऑफ तक तो पहुंची लेकिन ट्रॉफी से चूक गई। लेकिन 2025 में उन्होंने टीम को मानसिक तौर पर मज़बूत किया और रणनीतिक दृष्टि से भी बड़ा बदलाव लाया। परिणामस्वरूप, आरसीबी ने सीजन में कुल 11 मैच जीते और 3 जून 2025 को पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली।

 

फ्लावर ने युवाओं और सीनियर्स के बीच संतुलन कायम रखा, जिससे ड्रेसिंग रूम का माहौल जीत के लिए उपयुक्त बना रहा। विराट कोहली और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ियों को आगे रखकर उन्होंने टीम का नेतृत्व दृढ़ता से किया।

 

एंडी फ्लावर का कोचिंग करियर शानदार रहा है। इंग्लैंड को 2009 में एशेज और 2010 में टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले फ्लावर ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरज़मीं पर हराया था। इसके अलावा उन्होंने टी10, पीएसएल, सीपीएल, ILT20 और द हंड्रेड जैसी कई लीगों में भी अपनी कोचिंग का लोहा मनवाया।

 

मराठा अरेबियंस (T10 2019), मुल्तान सुल्तांस (PSL 2021), ट्रेंट रॉकेट्स (द हंड्रेड 2022) और गल्फ जायंट्स (ILT20 2023) जैसी टीमों को चैंपियन बनाने के बाद अब उन्होंने RCB को भी चैंपियन बना दिया। एंडी फ्लावर वास्तव में क्रिकेट की दुनिया में “जहां जाते हैं, जीत साथ लाते हैं” वाली पहचान के हकदार हैं।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!