April 19, 2026

LSG vs RR: इन तीन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच, राजस्थान के हाथों से छीनी जीत

आईपीएल 2025 में खेले गए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हरा दिया। यह मैच आखिरी ओवर तक किसी भी टीम के पक्ष में जाता नहीं दिख रहा था, लेकिन अंत में लखनऊ की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए जीत हासिल की। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आवेश खान, एडन माक्ररम और आयुष बडोनी ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत के असली हीरो बनकर उभरे।

आवेश खान ने मैच के आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाजी की। राजस्थान को जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी और क्रीज पर ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर जैसे आक्रामक बल्लेबाज मौजूद थे। लेकिन आवेश ने सटीक यॉर्कर और कसी हुई गेंदों से बल्लेबाजों को बांधे रखा। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 8 रन दिए और हेटमायर को आउट कर मैच का रुख पलट दिया। शुभम दुबे भी आवेश के सामने टिक नहीं सके। उन्होंने कुल 3 विकेट लिए और उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

एडन माक्ररम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की और 45 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनकी पारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और एक प्रतिस्पर्धी स्कोर की नींव रखी। वहीं आयुष बडोनी ने 34 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा। उन्होंने माक्ररम के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। इसके अलावा अब्दुल समद ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 30 रन बनाए, जिससे टीम को बढ़त बनाने में मदद मिली।

इन तीन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक लगभग हारा हुआ मैच जीतकर सभी को चौंका दिया और राजस्थान रॉयल्स के मुंह से जीत छीन ली

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!