April 19, 2026

पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेजनेवा ने तिरुपति मंदिर में बेटे के नाम पर किए 17 लाख रुपये का दान, पहले मुंडवाया सिर

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की फैमिली इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में उनकी पत्नी अन्ना लेजनेवा तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने न सिर्फ दर्शन किए बल्कि अपने बेटे मार्क शंकर के नाम पर 17 लाख रुपये का दान भी अर्पित किया। अन्ना ने यह दान मंदिर की अन्न प्रसादम सेवा के लिए दिया, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाता है।

बताया जा रहा है कि अन्ना लेजनेवा ने मंदिर पहुंचने से पहले वहां सिर भी मुंडवाया, जो दक्षिण भारत में विशेष धार्मिक समर्पण का प्रतीक माना जाता है। उनका यह कदम श्रद्धा और आस्था की मिसाल बन गया है। दान की यह राशि उन्होंने अपने बेटे मार्क शंकर के नाम पर दी है, जो हाल ही में सिंगापुर में एक स्कूल हादसे का शिकार हो गए थे। उस हादसे में स्कूल में आग लग गई थी, जिसमें मार्क घायल हो गए थे। जैसे ही पवन कल्याण को इस घटना की जानकारी मिली, वह तुरंत सिंगापुर के लिए रवाना हो गए थे।

फिलहाल मार्क अब स्वस्थ हैं और पूरा परिवार भारत लौट चुका है। बेटे की सलामती के बाद अन्ना लेजनेवा ने तिरुपति जाकर भगवान वेंकटेश्वर का धन्यवाद किया और धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए सिर मुंडवाकर बड़ी धनराशि का दान दिया। उनका यह भावनात्मक और धार्मिक रूप से जुड़ा कदम सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है, जहां लोग उनके समर्पण और आस्था की तारीफ कर रहे हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!