May 3, 2026

10 साल बाद फिर भिड़ी ऑनस्क्रीन जोड़ी – प्रतीका राव का हर्षद अरोड़ा पर गंभीर आरोप, बोले- “हर लड़की के साथ सोता है”

टीवी इंडस्ट्री में हिट जोड़ी के पीछे छिपा कड़वा सच?

टीवी की दुनिया में कभी रोमांस और केमिस्ट्री की मिसाल रही जोड़ी – प्रतीका राव और हर्षद अरोड़ा – आज एक कड़वे विवाद के केंद्र में है। करीब 10 साल पहले ‘बेइंतिहां’ सीरियल से छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाली इस जोड़ी के बीच अब बेहद तल्ख़ बयानबाज़ी शुरू हो गई है। प्रतीका राव ने अपने पूर्व को-एक्टर हर्षद अरोड़ा पर वूमिनाइज़र होने का सनसनीखेज़ आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है।

2014 में प्रसारित हुआ शो ‘बेइंतिहां’ प्रतीका और हर्षद की सबसे बड़ी हिट बनकर उभरा था। लेकिन अब, जब शो के कुछ पुराने क्लिप्स एक फैन पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए, प्रतीका राव ने उस फैन को मैसेज करके इन क्लिप्स को हटाने को कहा। क्लिप्स न हटाने पर उन्होंने उस पेज को मैसेज भेजे, जिनके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इन मैसेजेस में प्रतीका ने कहा:

> “मैं ऐसे इंसान के साथ खुद को स्क्रीन पर नहीं देखना चाहती जो हर उस लड़की के साथ सोता है जिसके साथ भी सो सकता है।”

 

ये टिप्पणी साफ तौर पर हर्षद अरोड़ा को लेकर मानी गई, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

प्रतीका का आध्यात्म की ओर रुख

जानकारी के मुताबिक, प्रतीका अब एक्टिंग छोड़ चुकी हैं और आध्यात्मिक जीवन अपना रही हैं। फिल्मी चकाचौंध और इंडस्ट्री की गंदगी से तंग आकर उन्होंने इस रास्ते को चुना है। प्रतीका का ये भी कहना है कि उन्होंने बहुत पहले इंडस्ट्री छोड़ दी है और अब अपने बीते कल से खुद को अलग करना चाहती हैं।

हर्षद का जवाब – “मैं उनके लेवल तक नहीं गिरूंगा”

काफी दिन की चुप्पी के बाद हर्षद अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा:

> “मुझे समझ नहीं आता कि उन्हें ये सब अब क्यों याद आ रहा है। अगर मैं वाकई ऐसा होता, तो कम से कम कोई तो उनके आरोपों का समर्थन करता।”
“मेरे पास समय नहीं है इन बेवजह की बातों में पड़ने का। अगर चाहता, तो उन्हें मानहानि का नोटिस भेज सकता था।”
“जो बातें कही गई हैं, वे मेरे सभी को-स्टार्स के लिए भी अपमानजनक हैं और अगर चाहें तो वे भी लीगल एक्शन ले सकते हैं।”

हर्षद ने यह भी कहा कि उनके पास शूटिंग्स का काफी काम है और वह इस विवाद में समय बर्बाद नहीं करना चाहते।

सोशल मीडिया पर बहस जारी

इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया को दो हिस्सों में बांट दिया है—कुछ लोग प्रतीका के साहस की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। वहीं कुछ यूज़र्स यह भी कह रहे हैं कि इतने साल बाद किसी पुराने शो को लेकर इस तरह का बयान देना अनावश्यक और दुर्भावनापूर्ण है।

टीवी इंडस्ट्री की ये कहानी सिर्फ ऑनस्क्रीन रोमांस की नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे की हकीकत की भी झलक देती है। प्रतीका राव का बयान और हर्षद अरोड़ा की प्रतिक्रिया दोनों ही दिखाते हैं कि इंडस्ट्री के चमकते चेहरे के पीछे कहीं न कहीं दर्द, मतभेद और अधूरे रिश्तों की परतें भी मौजूद होती हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!