रिलीज से पहले ही हाउसफुल-5 के बिके 94 हजार टिकट, कूट डाले 5.5 करोड़ रुपये, आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही फिल्म
हाउसफुल-5 आज यानी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। अब तक करीब 94 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिससे 5.5 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन हो चुका है। हाउसफुल-5 बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें दो अलग-अलग एंडिंग्स के साथ कहानी दिखाई जाएगी। इस अनोखे प्रयोग को लेकर फिल्मी दुनिया और फैन्स दोनों में उत्साह का माहौल है। फिल्म में मर्डर मिस्ट्री और धमाकेदार कॉमेडी का तड़का भी है, जिससे दर्शकों को अलग तरह का सिनेमाई अनुभव मिलेगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लगभग 2 दर्जन से ज्यादा स्टार्स ने काम किया है। इनमें रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाकरी, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, फरदीन खान, चंकी पांडे, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, रंजीत बेदी, डीनू मौर्या, सौंदर्या शर्मा, निकेतन धीर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
निर्देशक और प्रोडक्शन
फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है, जबकि प्रोड्यूसर हैं बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, जिन्होंने इस फिल्म के जरिए नई विधा को जन्म दिया है।
हाउसफुल फ्रैंचाइजी का सफर
यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी और सफल फिल्म फ्रैंचाइजी का हिस्सा है, जिसका पहला हिस्सा साल 2010 में रिलीज हुआ था। अब तक हाउसफुल सीरीज ने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई है और इस बार मेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका होने की उम्मीद है।
Share this content:
