सचिन तेंदुलकर के नाम पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और UAE के शारजाह स्टेडियम में स्टैंड, क्रिकेट जगत में उनके योगदान का बड़ा सम्मानcczc
भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम सिर्फ मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में ही नहीं, बल्कि यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भी स्टैंड के रूप में मौजूद है। 2001 में वानखेड़े स्टेडियम में उनके नाम पर एक स्टैंड बनाया गया था, जो उनके क्रिकेट करियर और खेल जगत में उनके अमूल्य योगदान का सम्मान है। इसके बाद 2023 में सचिन के 50वें जन्मदिन के अवसर पर यूएई के शारजाह स्टेडियम में भी उनके नाम का स्टैंड अनावरण किया गया। यह दोनों स्टैंड उनकी महानता और खेल के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक हैं।
सचिन तेंदुलकर ने शारजाह के मैदान पर 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ऐतिहासिक और यादगार पारी खेली थी। उस समय मैच शुरू होने से पहले एक सैंडस्टॉर्म आया था, लेकिन सचिन ने इस चुनौती को पार करते हुए 131 गेंदों पर 143 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसे क्रिकेट प्रेमी ‘डिजर्ट स्टॉर्म’ के नाम से जानते हैं। इस पारी ने भारतीय टीम को जीत दिलाई और सचिन की काबिलियत और धैर्य को पूरी दुनिया के सामने पेश किया।
Share this content:
