मुंबई में दिल दहलाने वाली वारदात: मासूम का रेप और मर्डर, मां और प्रेमी गिरफ्तार

मुंबई में दिल दहलाने वाला कांड: ढाई साल की मासूम से मां के प्रेमी ने किया रेप, बच्ची की मौत
मुंबई के मालवणी इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बच्ची की 30 वर्षीय मां और उसके 19 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मां की मौजूदगी और सहमति से प्रेमी ने बच्ची के साथ रेप किया, जिसके बाद बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब बच्ची को देर रात मालवणी के एक सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। बच्ची की मां ने अस्पताल कर्मचारियों को गुमराह करते हुए बताया कि बच्ची को मिर्गी का दौरा पड़ा था। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया और उसके गुप्तांगों पर चोट के निशान देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। मेडिकल जांच में पता चला कि बच्ची की मौत दम घुटने (Shock due to Asphyxiation) और दुष्कर्म के कारण हुई।

मां की सहमति से हुई हैवानियत
पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची की मां और उसके 19 वर्षीय प्रेमी के बीच प्रेम संबंध थे। मां का तीन साल पहले तलाक हो चुका था, और वह अपनी मां के घर रह रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रेमी ने बच्ची के साथ मां की मौजूदगी में दुष्कर्म किया, जिस दौरान बच्ची दर्द से चिल्ला रही थी। इसके बाद बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
मालवणी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 70, 64, 65(2), 66, 103, 238, 3(5) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6, 10, 21 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और मामले की गहन जांच जारी है।
यह घटना समाज में इंसानियत को शर्मसार करने वाली है, और पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Share this content:

About The Author

You may have missed