May 1, 2026

कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। बताया जा रहा है कि दोनों ने कर्ज लिया था। कर्ज की किश्त न चुका पाने को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। बीते बुधवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पति ने पत्नी की नाक काट दी। घटना के बाद पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं इस मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

नवी मुंबई पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बिचौलियों के शिकंजे से 5 महिलाओं, जिनमें कुछ नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं, को आजाद कराया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस गैरकानूनी धंधे को चलाने वाले लोग ऑनलाइन तरीके से ग्राहकों को लुभाते थे।

कौशांबी जिले के मोहब्बत पुर मोहब्बत की एक दर्दनाक दास्तां सामने आई है। जहां प्रेमी ने शादी में बाधा बन रही प्रेमिका की हत्या कर उसका शव यमुना नदी में फेंक दिया। घटना पइंसा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि कथित रूप से शादी में बाधा बन रही प्रेमिका की उसके प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव यमुना में फेंक दिया, लेकिन मोबाइल ने हत्या का पर्दाफाश कर दिया।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!