WTC 2025 Final: ड्रॉ या रद्द होने पर कौन बनेगा विजेता? जानिए पूरा समीकरण
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का महामुकाबला, लेकिन बारिश बना सकती है खलल
क्या है स्थिति अगर मैच ड्रॉ या रद्द हो जाए?
11 जून से इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का फाइनल खेला जाएगा। हालांकि, मौसम विभाग ने पहले और अंतिम दिन बारिश की संभावना जताई है, जिससे मुकाबले के पूरे 5 दिन प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि यदि मैच ड्रॉ या रद्द होता है तो ट्रॉफी किसे मिलेगी?
अगर मुकाबला ड्रॉ या रद्द हुआ तो…
ICC के नियमों के अनुसार यदि WTC फाइनल किसी कारणवश ड्रॉ होता है या रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमें – ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका – को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। साथ ही, इस बार ICC ने 1 रिजर्व डे यानी 16 जून भी रखा है, ताकि मौसम के कारण हुए नुकसान की कुछ भरपाई की जा सके और मैच का परिणाम निकल सके।
इनामी राशि का क्या होगा?
विजेता टीम को 30 करोड़ रुपये की इनामी राशि और उपविजेता को 18 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। लेकिन अगर मुकाबला ड्रॉ रहता है और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाता है, तो 48 करोड़ की कुल इनामी राशि बराबर बांट दी जाएगी, यानी दोनों टीमों को 24-24 करोड़ रुपये मिलेंगे।
कैसा रहेगा मौसम?
लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 11 और 15 जून को खासतौर से बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन बाकी दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इससे पूरे मैच पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।
अगर मैच पूरा नहीं हो पाता या ड्रॉ रहता है, तो कोई एक चैंपियन नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा और इनामी राशि भी बराबर बांटी जाएगी। हालांकि, रिजर्व डे की वजह से अब भी फैंस को एक नतीजे की उम्मीद बनी हुई है।
Share this content:
