WTC फाइनल में कगिसो रबाडा ने मचाया तहलका, बुमराह की बराबरी कर बने दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के पहले दिन साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। लॉर्ड्स के मैदान पर उन्होंने 5 विकेट लेकर धमाल मचा दिया। रबाडा ने एलन डोनाल्ड और मखाया एंटिनी के बाद लॉर्ड्स में दो या उससे अधिक बार पांच विकेट लेने वाले तीसरे साउथ अफ्रीकी गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया।
इसके साथ ही रबाडा ने WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में भारत के जसप्रीत बुमराह की बराबरी भी कर ली है। अब उनके नाम WTC में 156 विकेट दर्ज हैं। वे WTC फाइनल की दूसरी पारी में एक और विकेट लेकर बुमराह से आगे निकल जाएंगे और पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:
नाथन लियोन – 210
पैट कमिंस – 200
आर अश्विन – 191
पैट कमिंस – 172
जसप्रीत बुमराह – 156
कगिसो रबाडा – 156
WTC फाइनल में 5 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज
रबाडा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पांच विकेट लेने वाले दुनिया के केवल दूसरे गेंदबाज बने हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने 2021 के WTC फाइनल में भारत के खिलाफ 31 रन देकर 5 विकेट लिए थे। रबाडा अब टेस्ट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीकी गेंदबाज भी बन गए हैं, उन्होंने एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ते हुए 331 टेस्ट विकेट पूरे किए हैं।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सस्ती में सिमटी
रबाडा की खतरनाक गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में मात्र 212 रन बना पाई। ब्यू वेबस्टर ने सर्वाधिक 72 रन बनाए, जबकि स्टीव स्मिथ ने 66 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से रबाडा ने 15.4 ओवर में 5 विकेट लिए, जिसमें 51 रन खर्च किए। मार्को येनसन ने 3 विकेट झटके, जबकि केशव महाराज और एडन मारक्रम को एक-एक विकेट मिला।
Share this content:
