April 22, 2026

मानसून में बार-बार हो रहा है पेट खराब? अपनाएं ये घरेलू उपाय और डॉक्टर की सलाह

मानसून के नमी और बारिश भरे मौसम में लूज मोशन या बार-बार पेट खराब होना आम समस्या है, लेकिन इसे हल्के में लेना खतरे से खाली नहीं है। लगातार दस्त होने से शरीर में पानी और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिससे सेहत गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।

गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आलोक रंजन के अनुसार, मानसून में घर पर ओआरएस रखना जरूरी है। लूज मोशन होने पर ओआरएस पीना शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाते हैं और दस्त को ठीक करने में मदद करते हैं। केला पोटैशियम का अच्छा स्रोत है, जो लूज मोशन के दौरान शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है। साथ ही, पानी, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थ पर्याप्त मात्रा में लें ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

लेकिन ये घरेलू उपाय केवल शुरुआती राहत देते हैं। यदि दस्त दिन में तीन बार से ज्यादा हों, उल्टी के साथ बुखार हो, कमजोरी महसूस हो या पेशाब कम आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या नजदीकी अस्पताल जाएं। मानसून में स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!