विक्की कौशल की ‘खूबसूरत प्रॉब्लम’, वजन बढ़ाने के लिए जाना पड़ता है जिम
विक्की कौशल बॉलीवुड के बेहतरीन और समर्पित एक्टर्स में से एक हैं। वो अपने हर किरदार के लिए जमकर मेहनत करते हैं और खुद को उस रोल में पूरी तरह ढाल लेते हैं। उनकी यही खासियत दर्शकों को उनसे जोड़ देती है। विक्की ने एक बार एक दिलचस्प बात साझा की थी, जिसे उन्होंने खुद ‘खूबसूरत प्रॉब्लम’ कहा था। उन्होंने बताया था कि उनका वजन आसानी से नहीं बढ़ता, चाहे वो कितना भी जंक फूड क्यों ना खा लें।
एक बार विक्की कौशल कियारा आडवाणी के साथ टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन से इस अनोखी समस्या का जिक्र किया था। विक्की ने कहा था, “मेरा वजन नहीं बढ़ता है सर, मुझे वजन बढ़ाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। मैं बर्गर-पिज्जा खाकर वजन घटा सकता हूं।” जब अमिताभ बच्चन ने पूछा कि वजन बढ़ाने के लिए क्या करते हैं, तो विक्की ने जवाब दिया, “मुझे बहुत बोरिंग ग्रिल्ड खाना खाना पड़ता है। ज्यादा मात्रा में खाना होता है और वर्कआउट भी करना पड़ता है, वो भी वजन घटाने के लिए नहीं बल्कि बढ़ाने के लिए। लोग जिम वजन घटाने जाते हैं, मुझे जिम वजन बढ़ाने के लिए जाना पड़ता है। ये प्रॉब्लम पंजाबियों के लिए बहुत अच्छी है।”
इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और फैंस के ढेर सारे कमेंट्स आए। किसी ने लिखा, “मुझे भी ऐसी ही खूबसूरत प्रॉब्लम है,” तो किसी ने मजाक में कहा, “आप जैसे लोगों से जलन होती है।” विक्की की इस ईमानदार और मजेदार बातचीत ने फैंस को खूब पसंद आई और एक बार फिर उन्होंने साबित किया कि वो न केवल शानदार एक्टर हैं, बल्कि दिल जीत लेने वाले इंसान भी हैं।
Share this content:
