May 6, 2026

Varanasi: महेश बाबू-प्रियंका को पीछे छोड़, बॉलीवुड एक्टर के लिए राजामौली ने रचा सबसे पावरफुल किरदार

एस.एस. राजामौली की अगली मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ इस वक्त प्रोडक्शन स्टेज में है और इसे लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। करीब 1300 करोड़ रुपये के बताए जा रहे बजट वाली इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का ग्रैंड लॉन्च पहले ही हो चुका है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट एक साथ दिखाई दी थी।

फिल्म से जुड़ी ताजा जानकारी के मुताबिक, राजामौली ‘वाराणसी’ में एक बेहद पावरफुल स्पेशल रोल डिजाइन कर रहे हैं, जो किसी बॉलीवुड एक्टर के लिए रखा गया है। हालांकि अभी तक यह कंफर्म नहीं है कि यह रोल किसे मिलेगा। पहले खबरें थीं कि नाना पाटेकर को फिल्म का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने रोल अपने हिसाब से फिट न होने की वजह से मना कर दिया। वहीं आर. माधवन की एंट्री को लेकर भी लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं।

बताया जा रहा है कि राजामौली इस स्पेशल रोल के लिए खास सीन प्लान कर रहे हैं, जो फिल्म की कहानी में अहम मोड़ ला सकता है। महेश बाबू भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि यह उनका और राजामौली का पहला कॉम्बिनेशन है। ‘RRR’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद डायरेक्टर से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

फिल्म में कई बॉलीवुड स्टार्स के शामिल होने की अटकलें पहले से हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस पावरफुल किरदार के लिए किसी बड़े सुपरस्टार को चुना जाता है या फिर आर. माधवन जैसे कलाकार पर ही मुहर लगती है। ‘बाहुबली’ से प्रभास और ‘RRR’ से राम चरण-जूनियर एनटीआर को पैन इंडिया पहचान दिलाने वाले राजामौली अब ‘वाराणसी’ के जरिए महेश बाबू को किस ऊंचाई तक ले जाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!