वैभव सूर्यवंशी पर कुमार संगकारा का खास VIDEO, 70 सेकंड में खोले बल्लेबाजी के 5 बड़े राज

क्रिकेट जगत में इन दिनों 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया पर उनकी कई धमाकेदार बल्लेबाजी के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन एक नया वीडियो है जिसने सबका ध्यान खींचा है। खास बात ये है कि ये वीडियो खुद श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा का है, जो वैभव सूर्यवंशी की पांच अनदेखी खूबियों का खुलासा करता है – वो भी सिर्फ 67 सेकंड में।

ये वीडियो आईपीएल फ्रेंचाइज़ी राजस्थान रॉयल्स से जुड़ा है, जहां संगकारा डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार वैभव सूर्यवंशी की जानकारी उन्हें 2023 में एक मैसेज के जरिए मिली थी। टीम मैनेजमेंट ने कहा था कि एक स्पेशल खिलाड़ी है, उसे ट्रायल में देखना चाहिए। जब संगकारा ने गुवाहाटी में वैभव को नेट्स पर खेलते देखा, तो वो उसके अंदाज़ और आत्मविश्वास से बेहद प्रभावित हुए।

वीडियो में संगकारा ने वैभव की बल्लेबाजी की पांच खास बातें गिनाईं – पहली, उनके पास शॉट खेलने के लिए भरपूर टाइम होता है। दूसरी, उनकी बैट स्विंग बेहद स्मूद और तेज़ है। तीसरी खूबी, क्रीज पर उनका मूवमेंट सीमित और सटीक रहता है, जिससे वो स्थिरता बनाए रखते हैं। चौथी बात, उनमें जोश भरपूर है और वो नए-नए शॉट्स आज़माने से नहीं डरते। और पाँचवीं सबसे बड़ी बात – जब वो गेंद को हिट करते हैं, तो बल्ले से जो आवाज आती है, वो किसी गनशॉट जैसी लगती है।

कुमार संगकारा ने ये भी कहा कि वैभव सूर्यवंशी में T20 क्रिकेट के हर गुण मौजूद हैं। उनकी तकनीक, टेंपारामेंट और ताकत उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा बना सकती हैं। ये वीडियो न सिर्फ वैभव के हुनर को उजागर करता है, बल्कि क्रिकेट के चाहने वालों के लिए एक नया नाम भी पेश करता है, जिस पर आने वाले समय में सबकी नजरें होंगी।

Share this content:

About The Author

You may have missed