April 30, 2026

भारत-पाक मैच रद्द होने पर शाहिद अफरीदी भड़के, बोले- “अगर नहीं खेलना था तो पहले मना करते”

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग (WCL) 2025 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला रद्द होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और चैंपियंस टीम के लीडर शाहिद अफरीदी काफी नाराज़ नजर आए। उन्होंने कैमरे पर ही अपनी नाराज़गी जाहिर की और भारत के इस फैसले को क्रिकेट के लिए निराशाजनक बताया। अफरीदी ने कहा कि अगर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना था, तो शुरुआत में ही मना कर देना चाहिए था, बजाय इसके कि आखिरी वक्त पर पीछे हटें।

WCL 2025 का यह हाईवोल्टेज मैच 20 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाना था, लेकिन कुछ भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के कारण यह मुकाबला रद्द कर दिया गया। हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, शिखर धवन, सुरेश रैना और युवराज सिंह जैसे कई खिलाड़ियों ने आखिरी समय में खेलने से इनकार कर दिया। इन खिलाड़ियों के हटने के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन तैयार कर पाना संभव नहीं था, जिसके चलते आयोजकों को मुकाबला रद्द करना पड़ा।

अफरीदी ने कहा कि वह राजनीति और खेल को अलग रखने में विश्वास रखते हैं और क्रिकेट को ऐसे विवादों से दूर रखना चाहिए। उनका मानना है कि जब खिलाड़ी पहले से टूर्नामेंट में आने और खेलने के लिए सहमत हो गए थे, तब इस तरह अंतिम समय पर मैच छोड़ना सिर्फ टूर्नामेंट ही नहीं, खेल की आत्मा के भी खिलाफ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद अफरीदी का हालिया विवाद भी इस निर्णय की एक बड़ी वजह माना जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद अफरीदी का एक विवादित बयान सामने आया था, जिसने भारतीय खिलाड़ियों और बोर्ड के स्तर पर असंतोष को जन्म दिया। इससे भी उनके खिलाफ खेलने से इनकार की स्थिति बनी।

पाकिस्तान टीम के मालिक ने इस स्थिति पर कहा कि उन्हें इस फैसले से भले ही अंक मिल गए हों, लेकिन वो चाहते हैं कि नॉकआउट राउंड में भारत से भिड़ंत न हो। हालांकि अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो उस समय के हालात को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!