50 की उम्र में 14वां बच्चा! डॉक्टर भी हैरान, देखने उमड़ी भीड़
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। हापुड़ के पिलखुवा स्थित बजरंगपुरी में रहने वाले इमामुद्दीन की 50 वर्षीय पत्नी गुड़िया ने अपने 14वें बच्चे को जन्म दिया है। यह खबर जैसे ही फैली, आसपास के ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से भी लोग उनके परिवार को देखने पहुंचने लगे।
शुक्रवार की शाम को गुड़िया को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उसे पहले पिलखुवा सीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर स्थिति देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही दर्द बढ़ने पर 108 एंबुलेंस से हापुड़ जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही गुड़िया ने 14वें बच्चे को जन्म दे दिया, जिससे डॉक्टर और स्टाफ भी हैरान रह गए। आनन-फानन में मां और नवजात की देखभाल की गई और दोनों को भर्ती कर लिया गया।
अस्पताल की सीएमएस हेमलता ने बताया कि महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, इसलिए हालत में सुधार होते ही उन्हें घर भेज दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गुड़िया के सभी बच्चों की उम्र में एक-एक साल का भी अंतर नहीं है। उनका पहला बेटा 22 साल का है और बाकी 13 बच्चों की उम्र इससे कम है। डिलीवरी के दौरान उसका बड़ा बेटा भी अस्पताल में अपनी मां के पास मौजूद था।
गुड़िया के 50 साल की उम्र में 14वें बच्चे को जन्म देने की खबर तेजी से इलाके में फैल गई, जिससे लोग हैरत में हैं। डॉक्टर भी इस उम्र में सुरक्षित प्रसव को लेकर आश्चर्यचकित हैं। इमामुद्दीन और उनका बड़ा परिवार अब इलाके में चर्चा का विषय बन चुका है, जिसे देखने के लिए लोग लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं।
Share this content:
