मेरठ: मां-बेटी ने प्रेमियों के साथ मिलकर कराया किसान सुभाष की हत्या, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में किसान सुभाष उपाध्याय की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि सुभाष की पत्नी कविता और छोटी बेटी सोनम ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। सुभाष प्रेम-प्रसंग को लेकर लगातार विरोध और प्रताड़ना करता था, जिससे परिवार में विवाद बढ़ा था।
पुलिस ने हत्या में शामिल मां-बेटी के साथ-साथ कविता के प्रेमी गुलजार, सोनम के प्रेमी विपिन और विपिन के साथी अजगर उर्फ शिवम को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजगर के पास से हत्या में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा और बाइक भी बरामद हुई है।
जांच में यह भी पता चला कि सुभाष की बड़ी बेटी डोली ने अनुसूचित जाति के युवक से प्रेम विवाह किया था, जबकि छोटी बेटी सोनम भी इसी समुदाय के युवक से शादी करना चाहती थी। इन रिश्तों को लेकर सुभाष नाराज रहता था और विरोध करता था। पत्नी और बेटी इस तनाव से परेशान होकर प्रेमियों की मदद से सुभाष को मारने की योजना बनाई।
पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला अभी भी जांच के अधीन है।
Share this content:
