April 19, 2026

अमेरिका का जवाबी टैरिफ लागू: भारतीय बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 1400 अंक लुढ़का

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए नए पारस्परिक शुल्क (टैरिफ) जल्द ही लागू होने जा रहे हैं। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को घोषणा की कि ये टैरिफ उम्मीद से पहले 2 अप्रैल की रात या 3 अप्रैल की सुबह से प्रभावी होंगे।

भारत पर पड़ेगा सीधा असर, सरकार ने बनाई रणनीति

भारत के व्यापार और अर्थव्यवस्था पर इस कदम के संभावित प्रभाव को देखते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय जल्द ही अपनी रणनीति की घोषणा करेगा। ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि अमेरिका अब उन देशों के खिलाफ समान टैरिफ नीति अपनाएगा, जो अमेरिकी उत्पादों पर ऊंचे टैरिफ लगाते हैं। ट्रंप ने भारत का जिक्र करते हुए कहा था कि “भारत अपने टैरिफ में बड़ी कटौती करने जा रहा है।”

भारतीय शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स में 1400 अंकों की गिरावट

अमेरिका के इस फैसले की आहट से भारतीय शेयर बाजार में भी भारी उथल-पुथल देखी गई। मंगलवार को सेंसेक्स 1400 अंक तक लुढ़क गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 353 अंक गिरा। बाजार में यह गिरावट निवेशकों की अनिश्चितता और टैरिफ के प्रभाव को लेकर बनी चिंता का नतीजा है।

भारत ने अपनाया रक्षात्मक रुख

भारतीय अर्थव्यवस्था को इस झटके से बचाने के लिए सरकार ने अपना आर्थिक सुरक्षा कवच तैयार कर लिया है। वाणिज्य मंत्रालय जल्द ही नए व्यापारिक उपायों और रणनीतियों की घोषणा करेगा, जिससे अमेरिकी टैरिफ का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर न्यूनतम रखा जा सके।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!