April 17, 2026

इस तारीख को डबल फायदा कराएगी पतंजलि, किया बड़ा ऐलान

देश की जानी-मानी एफएमसीजी कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। बाबा रामदेव की अगुवाई में चल रही इस कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि एक शेयर पर निवेशकों को दो अतिरिक्त शेयर दिए जाएंगे। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 11 सितंबर 2025 तय की गई है। यानी जिन निवेशकों के पास इस दिन तक कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।

पंतजलि फूड्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर कंपनी 2 बोनस शेयर देगी। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी ऐलान किया है कि बोनस शेयर देने से पहले डिविडेंड का भी फायदा शेयर होल्डर्स को मिलेगा। कंपनी ने डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 3 सितंबर 2025 तय की है। निवेशकों को प्रति शेयर 2 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। इससे पहले भी साल 2024 में पतंजलि फूड्स ने दो बार डिविडेंड दिया था, एक बार 8 रुपये और दूसरी बार 14 रुपये प्रति शेयर।

कंपनी के तिमाही नतीजों की बात करें तो पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने जून तिमाही में शानदार परफॉर्मेंस दर्ज की है। इस दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यू 8,899.70 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 7,177.17 करोड़ रुपये से काफी अधिक है। कंपनी का ग्रॉस प्रॉफिट 1,259.19 करोड़ रुपये रहा, जो 23.81% की बढ़ोतरी दर्शाता है। टैक्स के बाद कंपनी ने 180.39 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया और इस अवधि में उसका प्रॉफिट मार्जिन 2.02% रहा।

सेगमेंट-वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी ने खाने के तेल से सबसे ज्यादा कमाई की है। इस श्रेणी से कंपनी को 6,685.86 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ। वहीं, फूड और अन्य FMCG प्रोडक्ट्स से 1,660.67 करोड़ रुपये और होम व पर्सनल केयर सेगमेंट से 639.02 करोड़ रुपये की कमाई हुई। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि कंपनी का बिजनेस लगातार मजबूत हो रहा है और उसका फोकस मल्टीपल सेगमेंट्स पर है।

हालांकि, बीते कारोबारी दिन शेयर बाजार में हल्की गिरावट का असर पतंजलि फूड्स लिमिटेड के शेयर पर भी देखने को मिला। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.47% की मामूली गिरावट के साथ 1804.05 रुपये पर बंद हुआ। बावजूद इसके, डिविडेंड और बोनस शेयर जैसे बड़े ऐलान से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी के शेयर में मजबूती देखने को मिलेगी। निवेशकों के लिए यह डबल फायदा साबित हो सकता है क्योंकि एक तरफ उन्हें कैश डिविडेंड मिलेगा और दूसरी तरफ बोनस शेयर भी हाथ आएंगे।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!