April 25, 2026

भारत में Starlink की एंट्री तय: ₹840 से भी कम में अनलिमिटेड इंटरनेट, लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा Starlink अब भारत में धमाकेदार एंट्री की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सेवा भारत में एक प्रमोशनल स्कीम के तहत महज $10 (लगभग ₹840) प्रति माह से भी कम कीमत में लॉन्च की जा सकती है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा प्लान मिलने की संभावना है, जिससे देश के दूरदराज इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाने में क्रांति आ सकती है।

स्पेक्ट्रम महंगा, लेकिन Starlink तैयार हालांकि, भारत में सैटकॉम स्पेक्ट्रम की लागत पारंपरिक टेरेस्ट्रियल सेवाओं के मुकाबले ज्यादा है। TRAI ने शहरी ग्राहकों के लिए ₹500 मासिक अतिरिक्त शुल्क और कंपनियों के लिए AGR का 4%, ₹3,500 प्रति MHz वार्षिक शुल्क और 8% लाइसेंस फीस जैसे नियम प्रस्तावित किए हैं। इसके बावजूद विश्लेषकों का मानना है कि Starlink जैसी वित्तीय रूप से मजबूत कंपनियां इन बाधाओं का सामना कर सकती हैं।

तकनीकी सीमाएं बनीं चुनौती IIFL रिसर्च के अनुसार, फिलहाल Starlink के पास करीब 7,000 सैटेलाइट्स और 4 मिलियन वैश्विक यूजर्स हैं। यदि यह संख्या 18,000 तक भी पहुंचती है, तब भी भारत में 2030 तक केवल 1.5 मिलियन यूजर्स को ही सेवा मिल सकेगी। यानी डिमांड तो भारी होगी, लेकिन सैटेलाइट क्षमता सीमित रहेगी।

ग्रामीण भारत में कनेक्टिविटी का गेमचेंजर Starlink की एंट्री उन इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी का नया दौर शुरू कर सकती है जहां अब तक ब्रॉडबैंड की पहुंच नहीं है। हालांकि, रेगुलेटरी मंजूरी और तकनीकी सीमाएं इसकी रफ्तार को प्रभावित कर सकती हैं।

कम कीमत, व्यापक पहुंच और एलन मस्क का ग्लोबल विज़न Starlink को भारत में एक बड़ा नाम बना सकते हैं, बशर्ते यह रेगुलेटरी और तकनीकी चुनौतियों से पार पा सके।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!