April 18, 2026

मुंबई: 40 करोड़ में बनी शाहरुख खान की फिल्म, जिसमें बॉबी देओल संग किया धमाका, बनी ब्लॉकबस्टर और जीते 38 अवॉर्ड

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन साल 2007 में रिलीज हुई ‘ओम शांति ओम’ उनकी सबसे यादगार फिल्मों में से एक रही। यह फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई, बल्कि इसने 38 अवॉर्ड जीतकर रिकॉर्ड कायम किया। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

फराह खान के निर्देशन में बनी ‘ओम शांति ओम’ से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म के गाने “दीवानगी-दीवानगी” ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। इस गाने की खासियत यह थी कि इसमें उस दौर के 30 से ज्यादा बॉलीवुड सितारे कैमियो में नजर आए थे। इनमें सलमान खान, धर्मेंद्र, रेखा, रानी मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, गोविंदा, विद्या बालन, तबू, मिथुन चक्रवर्ती और बॉबी देओल जैसे बड़े नाम शामिल थे। बॉबी देओल का छोटा-सा रोल भी फैंस के बीच काफी चर्चित रहा था।

दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान और सनी देओल के बीच ‘डर’ फिल्म के बाद सालों तक बातचीत बंद रही थी, लेकिन बॉबी देओल और धर्मेंद्र का रिश्ता हमेशा शाहरुख के साथ अच्छा रहा। यही वजह थी कि बॉबी ने ‘ओम शांति ओम’ में खुशी-खुशी कैमियो किया। बाद में शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने भी अपनी पहली वेब सीरीज Bads of Bollywood में बॉबी देओल को अहम किरदार के लिए चुना, जिससे यह बॉन्ड और मजबूत हो गया।

‘ओम शांति ओम’ ने न सिर्फ शाहरुख खान के करियर में नई जान फूंकी, बल्कि इसे बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और एंटरटेनिंग फिल्मों में गिना जाता है। शानदार म्यूजिक, भव्य सेट्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ इस फिल्म ने साबित कर दिया कि क्यों शाहरुख खान को अब भी “किंग ऑफ बॉक्स ऑफिस” कहा जाता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!