सोनम रघुवंशी कांड: क्या पैसों और गहनों के लिए रची गई शादी की खतरनाक साजिश? मंगलसूत्र बना हत्या की गवाही!
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। जिस पत्नी से उसने जीवनभर का साथ मांगा था, उसी ने मौत की साजिश रच डाली। सोनम रघुवंशी, हाल ही में दुल्हन बनी थी, लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये शादी शायद प्यार नहीं, पैसे और गहनों की हवस पर टिकी एक क्रिमिनल स्क्रिप्ट थी।
हनीमून बना मौत का प्लान
राजा रघुवंशी की हत्या मेघालय में हनीमून के दौरान हुई। ट्रिप की पूरी योजना सोनम ने खुद बनाई थी और लोकेशन भी ऐसा चुना, जहां से वो वारदात के बाद आसानी से फरार हो सके। पुलिस के अनुसार सोनम ने शादी के बाद लगातार महंगे गहनों की मांग की और कई मौकों पर कीमती ज़ेवर पहनकर ही घर से निकली।
मंगलसूत्र से मिला बड़ा सुराग
सोनम का मंगलसूत्र इस केस में अहम सुराग बनकर उभरा।
उसने शादी में करीब 2.5 तोला सोने का मंगलसूत्र पहना था।
वर्तमान बाजार दर के हिसाब से इसकी कीमत ₹2 लाख से ₹2.5 लाख के बीच आंकी गई है।
यही मंगलसूत्र पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूर जंगल में फेंका हुआ मिला, जिससे शक और गहराया।
लूट नहीं, साजिश थी
पुलिस के अनुसार सोनम ने राजा को भी शादी में सोने की चेन, ब्रेसलेट और अंगूठी पहनने के लिए प्रेरित किया, ताकि लूट के बहाने उसका कत्ल किया जा सके। राजा की मां ने यह भी बताया कि सोनम की गहनों को लेकर अत्यधिक रुचि और ज़िद शुरू से थी।
पैसे और गहनों की लालच में रची शादी?
मामले के तमाम संकेत इस ओर इशारा करते हैं कि सोनम की शादी प्यार का रिश्ता नहीं, बल्कि एक सोची-समझी योजना थी।
शादी के कुछ ही दिनों बाद मेघालय में हनीमून प्लान करना,
पति को कीमती गहने पहनाना,
और फिर संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या,
ये सभी बातें मिलकर सोनम की मंशा पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।
मंगलसूत्र, जो भारतीय परंपरा में एक स्त्री की विवाहिक निष्ठा और समर्पण का प्रतीक होता है, वही इस केस में विश्वासघात और लालच की गवाही बन गया। सोनम रघुवंशी की कहानी सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि उन भावनात्मक बंधनों के साथ धोखा है, जिन पर एक वैवाहिक जीवन की नींव रखी जाती है।
Share this content:
