May 3, 2026

शाहजहांपुर: मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले एक अंतर्जनपदीय गैंग का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अलग-अलग टावरों से चोरी की गई 18 बैटरियां बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

दरअसल, थाना रोजा क्षेत्र में अलग-अलग मोबाइल टावरों से कुल 22 बैटरियां चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। बैटरियां चोरी होने के कारण नेटवर्क प्रभावित हुआ था, जिससे इलाके में मोबाइल सेवाएं बाधित हो गई थीं। इस मामले में सर्विस प्रोवाइडर कंपनी की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद एसओजी और स्थानीय पुलिस को जांच में लगाया गया।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उनके पास से चोरी की गई 18 बैटरियां और वारदात में इस्तेमाल की गई एक गाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से ही दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उनके शातिर होने की पुष्टि होती है।

फिलहाल पुलिस अब चोरी की बैटरियां खरीदने वालों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं और नेटवर्क से जुड़ी अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!