April 30, 2026

EPFO का बड़ा अपडेट: अप्रैल 2026 से UPI के जरिए भी निकाल सकेंगे PF का पैसा

देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए EPFO एक बड़ी राहत लेकर आ रहा है। अप्रैल 2026 से कर्मचारी अपने पीएफ का पैसा सीधे UPI के जरिए निकाल सकेंगे। इसका मतलब यह है कि अब लंबी क्लेम प्रक्रिया और इंतजार की परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी और UPI पिन डालते ही पैसा सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत EPFO मेंबर अपने बैंक खाते से जुड़े UPI ID का इस्तेमाल कर PF निकासी कर सकेंगे। जितनी राशि निकासी के लिए योग्य होगी, वह पहले ही स्क्रीन पर दिखाई देगी और उसी आधार पर ट्रांजैक्शन पूरा किया जा सकेगा। पैसा खाते में आने के बाद उसे UPI पेमेंट, ATM से कैश या अन्य जरूरतों के लिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

लेबर मिनिस्ट्री और EPFO मिलकर इस सिस्टम को लागू करने की तैयारी में जुटे हैं। फिलहाल सॉफ्टवेयर से जुड़ी तकनीकी खामियों को दूर किया जा रहा है ताकि ट्रांजैक्शन बिना रुकावट हो सके। योजना यह भी है कि PF की एक तय रकम खाते में सुरक्षित रहे और बाकी राशि जरूरत पड़ने पर UPI से निकाली जा सके, जिससे लिक्विडिटी और रिटायरमेंट सेविंग्स दोनों का संतुलन बना रहे।

अभी PF निकालने के लिए क्लेम फाइल करना पड़ता है, हालांकि ऑटो-सेटलमेंट के जरिए अब तीन दिनों में पैसा मिल जाता है। सरकार पहले ही ऑटो-सेटलमेंट की सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर चुकी है और आंशिक निकासी के नियमों को भी सरल बनाया गया है। नए बदलावों के साथ EPFO का यह कदम PF सिस्टम को ज्यादा डिजिटल, तेज और मेंबर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में बड़ा सुधार माना जा रहा है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!