April 29, 2026

Shah Rukh–Kajol: Bollywood की सबसे आइकॉनिक जोड़ी की फिल्मी यात्रा

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड इतिहास की सबसे सफल ऑन-स्क्रीन जोडियों में से एक मानी जाती है। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत में ही साथ काम करने का मौका पाया और देखते ही देखते यह जोड़ी दर्शकों के दिलों में बस गई। दिलचस्प बात यह है कि दोनों के साथ की गई ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और समय के साथ ये फिल्में क्लासिक बन गईं।

शुरुआत हुई 1993 में जब दोनों पहली बार फिल्म बाज़ीगर में एक साथ नजर आए। काजोल अपनी मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों को बांध ले गईं, वहीं शाहरुख का निगेटिव किरदार आज भी लोगों की चर्चा का हिस्सा है। शिल्पा शेट्टी भी फिल्म का अहम हिस्सा थीं, और यह फिल्म उस दौर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनकर उभरी।

इसके बाद आया 1995, जिसे SRK-काजोल की जोड़ी के लिए गोल्डन ईयर कहा जाता है। इसी साल उनकी दो फिल्में — करण अर्जुन और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे — रिलीज हुईं। जहां करण अर्जुन एक मसाला एंटरटेनर थी, वहीं DDLJ ने रोमांस की परिभाषा ही बदल दी। यशराज की इस फिल्म ने शाहरुख-काजोल को ‘एपिक रोमांटिक जोड़ी’ का दर्जा दिला दिया।

1998 में करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है ने इस जोड़ी की लोकप्रियता को एक नया आयाम दिया। रानी मुखर्जी के साथ इस तिकड़ी ने स्क्रीन पर एक ऐसा मैजिक क्रिएट किया, जिसकी गूंज आज भी सुनाई देती है। फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि इसे कल्ट स्टेटस हासिल करवा दिया।

2001 में कभी खुशी कभी ग़म में यह जोड़ी एक बार फिर नजर आई। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऋतिक रोशन और करीना कपूर जैसे बड़े कलाकारों के बीच भी शाहरुख-काजोल की केमिस्ट्री सबसे अलग और यादगार रही। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई यह फिल्म आज भी फैन्स की फेवरेट फैमिली ड्रामा है।

2010 में दोनों ने माई नेम इज़ खान के जरिए एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इमोशनल किया। करण जौहर निर्देशित यह फिल्म सुपरहिट रही और शाहरुख की परफॉर्मेंस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तारीफें बटोरीं। यह फिल्म आज भी अपनी कहानी और अदाकारी के लिए याद की जाती है।

आखिरी बार दोनों 2015 की फिल्म दिलवाले में नजर आए। हालांकि फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया, लेकिन शाहरुख-काजोल के सीन्स ने दर्शकों को पुरानी यादों में खो जाने पर मजबूर कर दिया। यह फिल्म उनकी फिल्मी जोड़ी की आखिरी कड़ी साबित हुई, लेकिन उनकी केमिस्ट्री आज भी उतनी ही चर्चित है, जितनी उनके शुरुआती दिनों में थी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!